Текст страницы
fgUnh
de
en
fr
it
es
pt
nl
sv
da
fi
tr
pl
cs
sk
hr
hu
hi
ru
uk
el
ar
·· सुरक्षा के अतिरिक्त उपायों के अंतर्गत, अवशिष्ट करंट से रक्षा
करने वाले यंत्र (आर.सी.डी.), जिसे सक्रिय करने हेतु ज़रूरी करंट 30
मिलीएम्पियर से ज्यादा की आवश्यकता न हो, को स्नानघर के बिजली के
सर्किट में लगाने की हम सलाह देते हैं।
·· अपने इलेक्ट्रीशियन से सलाह लें।
·· उपकरण की सफाई अथवा रख-रखाव के पहले बिजली के प्लग को निकाल
दें।
·· यदि उपकरण खराब हो, जमीन पर गिर गया हो अथवा जब उसकी पॉवर
केबल क्षतिग्रस्त हो, तब उसका उपयोग कभी न करें। केवल किसी
मान्यता-प्राप्त सर्विस सेंटर पर या इसी प्रकार किसी प्रमाणित
व्यक्ति द्वारा ही क्षतिग्रस्त पॉवर केबल को असली केबल से बदलना
चाहिए, जिससे कि खतरों से बचा जा सके।
·· मरम्मत का कार्य केवल किसी मान्यता-प्राप्त सर्विस सेंटर पर असली
पुर्जों का इस्तेमाल करते हुए किया जाना चाहिए। बिजली के उपकरणों की
मरम्मत केवल किसी इलेक्ट्रीकल इंजीनीरिंग में प्रशिक्षित विशेषज्ञ
द्वारा ही की जानी चाहिए।
·· हम केवल उत्पादक द्वारा सुझाये हुए अतिरिक्त पुर्जों को लगाने की
सलाह देते हैं।
·· उपकरण का प्लग निकालते समय कभी भी पॉवर केबल या उपकरण को न
खीचें।
·· उपकरण को उठाते समय पॉवर केबल को न पकड़े, तथा केबल का उपयोग
हेंडल की तरह न करें।
·· पॉवर केबल को उपकरण पर न लपेटें।
·· पॉवर केबल और उपकरण को गर्म सतहों से दूर रखें।
·· उपकरण को घूमी हुई या मुड़ी हुई पॉवर केबल के साथ न रखें अथवा
उपयोग करें ।
·· उपकरण का उपयोग उन वातावरणों न करें, जिनमें एरोसोल (स्प्रे) उत्पादों
का उपयोग किया गया हो, या जिनमें ऑक्सीजन का स्त्राव होता हो।
·· लगातार लंबे समय तक उपयोग से कटिंग-ब्लेड गर्म हो सकता है। कटिंग-
ब्लेड के उपयोग के दौरान बीच-बीच में रुकें, ताकि वह ठंडा हो सके।
·· उपकरण को लंबे समय तक 0° सेंटीग्रेड से नीचे या +40° सेंटीग्रेड से
ज्यादा तापमान के संपर्क में न रखें । सीधी सूर्यकिरणों के संपर्क से बचाएं।
·· यह उपकरण व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं बना है।
·· यह उपकरण इंस्युलेशन से संरक्षित एवं इंटरफीयरेंस को रोकने वाला है।
इस उपकरण को यूरोपियन इलेक्ट्रोमैग्नेटिक अनुकूलता के 2014/30/
ईजी दिशा-निर्देशों तथा कम-वोल्टेज के 2014/35/ईजी दिशा-निर्देशों के
अनुसार बनाया गया है।
fa
81