Текст страницы
बंद कर दें।
2. किसी भी एक ईयरबड को 5 सेकंड के लिए, आपको बंद
होने की आवाज़ सुनाई दे या एलईडी लाइट्स 2 बार चमकते
दिखाई दे तब तक दबाएं।
3. बिना किसी कनेक्टेड डिवाइस के 5 मिनट के बाद अपने
आप बंद हो जाएगा।
टच कंट्रोल फंक्शन
पावर ऑन (चालू करना): चालू करने के लिए हरेक ईयरबड्स
को 3 सेकंड तक दबाएं। (कृपया ध्यान दें: अगर आपने अभी-
अभी ईयरबड्स को चार्जिंग केस से निकाला है, तो वे पहले
ही चालू हो चुके हैं।)
पावर ऑफ (बंद करना): बंद करने के लिए किसी भी एक
ईयरबड को 5 सेकंड तक दबाएं। हालांकि सबसे आसान
तरीका ईयरबड्स को वापस चार्जिंग केस में रखना और
ढक्कन बंद करना है। बिना किसी कनेक्टेड डिवाइस के 5
मिनट के बाद अपने आप बंद हो जाएगा।
चलाएं/रोकें: दोनों में से किसी भी ईयरबड पर दो बार टैप करें।
अगला ट्रैक: दाईं ओर के ईयरबड को 2 सेकंड तक दबाएं।
पिछला ट्रैक: बाईं ओर के ईयरबड को 2 सेकंड तक दबाएं।
वॉल्यूम बढ़ाना: दाएं ईयरबड पर एक बार टैप करें।
वॉल्यूम कम करना: बाएं ईयरबड पर एक बार टैप करें।
फ़ोन कॉल का जवाब देना/खत्म करना दोनों में से किसी भी
ईयरबड पर दो बार टैप करें।
कॉल काटना (रिजेक्ट करना): दोनों में से किसी भी ईयरबड
को 2 सेकंड तक दबाएं।
वॉइस असिस्टेंट: सक्रिय/निष्क्रिय करने के लिए दोनों में
से किसी भी ईयरबड पर तीन बार टैप करें।
81