Текст страницы
fgUnh
de
en
fr
it
es
pt
nl
sv
da
fi
tr
pl
cs
sk
hr
hu
hi
ro
ru
uk
el
ar
· सुरक्षा के अतिरिक्त उपायों के अंतर्गत, अवशिष्ट करंट से रक्षा
करने वाले यंत्र (आर.सी.डी.), जिसे सक्रिय करने हेतु ज़रूरी करंट 30
मिलीएम्पियर से ज्यादा की आवश्यकता न हो, को स्नानघर के बिजली के
सर्किट में लगाने की हम सलाह देते हैं।
· अपने इलेक्ट्रीशियन से सलाह लें।
· उपकरण की सफाई अथवा रख-रखाव के पहले बिजली के प्लग को निकाल
दें।
· यदि उपकरण खराब हो, जमीन पर गिर गया हो अथवा जब उसकी पॉवर
केबल क्षतिग्रस्त हो, तब उसका उपयोग कभी न करें। केवल किसी
मान्यता-प्राप्त सर्विस सेंटर पर या इसी प्रकार किसी प्रमाणित
व्यक्ति द्वारा ही क्षतिग्रस्त पॉवर केबल को असली केबल से बदलना
चाहिए, जिससे कि खतरों से बचा जा सके।
· मरम्मत का कार्य केवल किसी मान्यता-प्राप्त सर्विस सेंटर पर असली
पुर्जों का इस्तेमाल करते हुए किया जाना चाहिए। बिजली के उपकरणों की
मरम्मत केवल किसी इलेक्ट्रीकल इंजीनीरिंग में प्रशिक्षित विशेषज्ञ
द्वारा ही की जानी चाहिए।
· हम केवल उत्पादक द्वारा सुझाये हुए अतिरिक्त पुर्जों को लगाने की
सलाह देते हैं।
· उपकरण का प्लग निकालते समय कभी भी पॉवर केबल या उपकरण को न
खीचें।
· उपकरण को उठाते समय पॉवर केबल को न पकड़े, तथा केबल का उपयोग
हेंडल की तरह न करें।
· पॉवर केबल को उपकरण पर न लपेटें।
· पॉवर केबल और उपकरण को गर्म सतहों से दूर रखें।
· उपकरण को घूमी हुई या मुड़ी हुई पॉवर केबल के साथ न रखें अथवा
उपयोग करें ।
· उपकरण का उपयोग उन वातावरणों न करें, जिनमें एरोसोल (स्प्रे) उत्पादों
का उपयोग किया गया हो, या जिनमें ऑक्सीजन का स्त्राव होता हो।
· लगातार लंबे समय तक उपयोग से कटिंग-ब्लेड गर्म हो सकता है। कटिंग-
ब्लेड के उपयोग के दौरान बीच-बीच में रुकें, ताकि वह ठंडा हो सके।
· उपकरण को लंबे समय तक 0° सेंटीग्रेड से नीचे या +40° सेंटीग्रेड से
ज्यादा तापमान के संपर्क में न रखें । सीधी सूर्यकिरणों के संपर्क से बचाएं।
· यह उपकरण व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं बना है।
· यह उपकरण इंस्युलेशन से संरक्षित एवं इंटरफीयरेंस को रोकने वाला है।
इस उपकरण को यूरोपियन इलेक्ट्रोमैग्नेटिक अनुकूलता के 2014/30/
ईयू दिशा-निर्देशों तथा कम-वोल्टेज के 2014/35/ईयू दिशा-निर्देशों के
अनुसार बनाया गया है।
fa
81